युवा सम्मेलन में सिंधी भाषा और संस्कृति पर दिया जोर

भास्कर न्यूज | धमतरी भारतीय सिंधू सभा युवा शाखा की ओर से रायपुर विमतारा भवन में सिंधी भाषा संस्कृति और इतिहास से जोड़ने के उद्देश्य को लेकर एक दिवसीय सिंधी युवा सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में भारतीय सिन्धु सभा युवा शाखा के प्रदेशाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विनिता भावनानी ने सिंधी भाषा, संस्कृति को बताया। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों के साथ दोस्त की तरह रहे। उनके भी दोस्तों से संपर्क में रहे। दिन में कम से कम एक बार साथ में मिलकर भोजन करें, तभी पारिवारिक बंधन मजबूत होंगे। बच्चों को शुरू से ही अपने साथ मंदिर और धर्म से जोड़कर अपने त्योहारों, संस्कृति धर्म सिंधियत से परिचित कराते रहे। मोटिवेशनल सेशन के तहत स्पीकर दीपेश सांखला ने कहा कि अपने सपनों को कैसे स्मार्ट टेक्नीक अपना कर पूरा कर सकते हैं। जीवन में निर्धारित लक्ष्य को टुकड़ों में बांटकर क्रमशः प्राप्त करें। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अशोक नैनवानी, मुरली शादिजा, प्रताप राय थारवानी, मनीषा तारवानी, पल्लवी चिमनानी, सुषमा जेठानी, मनीष आसवानी, विशाल रामरख्यानी, दीपक लालवानी, रिक्की गंगवानी, आकाश होतवानी, जीतू साघवानी, करन जगमगानी, पंकज वाधवानी, रमन जसवानी, प्रेम सुंदरानी उपस्थित रहे। युवा शाखा के प्रदेशाध्यक्ष चेतन हिंदूजा ने संगठन के विस्तार के लिए बिलासपुर के नीरज जज्ञासी को महामंत्री नियुक्त, नवीन केशवानी को प्रदेश मंत्री व धमतरी के रिक्की गंगवानी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *