बैतूल| शहर में सभी तरफ विकास कार्य चल रहे है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी उठाना पड़ रहा है। गंज अंडरब्रिज, कॉलेज चौक के साथ लल्ली चौक पर भी काम चल रहा है। काम के दौरान वाहन चालकों को रास्ता बदलकर चलना पड़ रहा है। इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो रही है। ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस द्वारा कोई व्यवस्था नहीं बनाई जा रही है। पुलिस को चाहिए कि सभी तरफ व्यवस्था को दुरुस्त करें। – अजय कुमार बैतूल


