तहसील साहू संघ का शपथ ग्रहण 25 को होगा

करहीबाजार| तहसील साहू संघ तंरेगा के शपथ ग्रहण व राजिम जयंती समारोह का आयोजन रविवार को दोपहर 12 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर, सिंगारपुर मावली में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाटापारा विधायक इंद्र साव होंगे। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में कसडोल विधायक संदीप साहू व छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश साहू शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता भाटापारा के पूर्व विधायक चैतराम साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में जिला साहू संघ बलौदा बाजार के अध्यक्ष सुनील साहू, पूर्व अध्यक्ष रेवाराम साहू व धनंजय साहू, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र साहू, महिला जिला उपाध्यक्ष संध्या राजेश साहू, भाटापारा तहसील साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष दीनदयाल साहू, वरिष्ठ समाजसेवी भंवर सिंह साहू सहित अन्य उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप में जगदीश साहू, रामनाथ साहू, सरोज साहू, पारसमणि साहू, अशोक साहू, किशोर साहू, रामगोपाल साहू, हरिकांत साहू सहित समाज के अनेक लोग बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां आयोजन समिति व समाज के पदाधिकारियों द्वारा जोर-शोर से की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *