मछुआरा समाज शिक्षा, राजनीति और रोजगार के क्षेत्र में अब आगे बढ़ रहा

भास्कर न्यूज | धमतरी धमतरी शहर निषाद समाज की ओर से गुहा निषादराज जयंती 18 जनवरी को मनाई गई। यह कार्यक्रम दानीटोला निषाद समाज छात्रावास में हुआ। प्रारंभ में रामायण पाठ, कलश यात्रा निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, मटका फोड़ प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद थे। उन्होंने कहा कि आज मछुआरा समाज शिक्षा के क्षेत्र में हो या राजनीति, रोजगार के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहा है। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ मछुआ महासंघ के जिला महासचिव सुनील निषाद ने की। विशिष्ट अतिथि देवाआनंद निषाद ने कहा कि बच्चे-बड़े सभी को नशापान से बचाना है। नशापान से दूर रहे, क्योंकि नशा नाश का जड़ है। नंदकिशोर निषाद ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण का संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूर करना चाहिए। कार्यक्रम में कर्मचारी प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष अजय ग्वाल, रमेश निषाद, झाडूराम निषाद, शिव शंकर निषाद, केशव निषाद, ईश्वर निषाद, दौवाराम निषाद, शंभूराम निषाद, ओमशंकर निषाद,श्यामदेव निषाद, कुमार निषाद,देवेश्वर निषाद, विजय निषाद, कीर्तन निषाद, कमलेश निषाद, ईश्वर निषाद, मातु निषाद, लोकेश निषाद, रत्नेश निषाद, श्यामलाल निषाद, राजकुमार निषाद, सीताराम निषाद, केशव निषाद आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *