कृषि कॉलेज के नए अधिष्ठाता डॉ. साहू ने किया पदभार ग्रहण

कोरबा | कृषि कॉलेज एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा में डॉ.राजेश कुमार साहू ने नए अधिष्ठाता के पद पर पदासीन हुए हैं। डॉ.साहू कृषि प्रसार विषय के विशेषज्ञ हैं एवं उन्हें विगत 29 वर्षों का कृषि संबंधित शिक्षण, अनुसंधान एवं प्रसार का अनुभव है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधीन विभिन्न कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र जैसे जगदलपुर, जांजगीर-चाम्पा, रायगढ़, भाटापारा, बिलासपुर एवं अन्य संस्थाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कृषि महाविद्यालय, कटघोरा के स्थापना के वक़्त भी वे यहीं पदस्थ थे व उन्होंने अपनी महती भूमिका निभाई थी। कृषि महाविद्यालय कटघोरा में पदभार ग्रहण उपरांत उनके द्वारा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा को आईसीएआर द्वारा एक्रीडिटेशन करवाना प्रथम लक्ष्य निर्धारित कर छात्रों के पठन पाठन से संबंधित समस्याओं का समाधान भी शीघ्र करना का आश्वासन दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *