जयपुर | ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटेड ने हाल ही संपन्न भारत रिन्युएबल एक्सपो में सोलर और ऊर्जा भंडारण समाधानों के उन्नत पोर्टफोलियो का प्रदर्शन किया। यह उत्पाद आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए विकसित किए गए हैं। कंपनी ग्रिड टाई इनवर्टर, हाइब्रिड इनवर्टर, सोलर ऑफ-ग्रिड इनवर्टर, लिथियम बैटरी, सोलर लेड एसिड बैटरी व सोलर पैनल का उत्पादन कर रही है।


