औद्योगिक भूखंडों को फ्री होल्ड करने का आश्वासन मिला

जयपुर | लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग एवं व्यापार शिखर अग्रवाल से मुलाकात कर औद्योगिक भूखंड को लीज की जगह फ्री होल्ड करने की मांग की है। वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने भरोसा दिलाया की इस बारे में जल्द कदम उठाया जाएगा। लघु उद्योग भारती के जयपुर प्रांत के अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा बताया कि हमने लीज डीड में बदलाव की मांग की थी। इसे व्यवहारिक मानते हुए जल्द नोटिफिकेशन जारी करने का आश्वासन दिया गया है। अभी औद्योगिक क्षेत्र में 99 साल की लीज पर भूखंड आवंटन होते हैं। इससे शहरी आबादी से घिर चुके पुराने औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फ्री होल्ड होने से इनका समाधान होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *