कोटा में पारा गिरा:धूप निकलने से राहत, 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

कोटा में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है दिन व रात का तापमान में 1 डिग्री गिरा है। जिसके चलते रात में गलन बढ़ गई। हालांकि धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। आज सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप भी खिली रही। जबकि ग्रामीणों इलाकों में सुबह साढ़े 7 बजे तक हल्का कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने प्रदेश में 23 जनवरी से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। कई स्थानों पर आंधी बारिश हो सकती है। राहत की बात यह हैं की बीते 10 दिन से अधिकतम पारा 20 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ है। जबकि तीन दिनों से न्यूनतम पारा भी सिंगल डिजिट से बढ़कर डबल डिजिट में बना हुआ है। धूप निकलने व पारा बढ़ने से दिन में सर्दी का असर कम रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *