अजमेर जिले के श्रीनगर में विद्युत विभाग में कार्यरत 30 साल के लाइनमैन को ड्यूटी के दौरान सीने में दर्द हो गया। सीने में दर्द होने के बाद वह खुद स्थानीय अस्पताल उपचार के लिए पहुंच गया। वहां से लाइनमैन को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान अजमेर पहुंचने से पहले ही लाइनमैन की डेथ हो गई। डॉक्टर के अनुसार हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हुई है। जानकारी के अनुसार श्रीनगर विद्युत विभाग कार्यालय में ग्राम जिलवाड़ा व रामपुरा अहिरान फीडर पर लाइनमैन वरुण सिंह गुर्जर(30) कार्यरत था। जिसको ड्यूटी के दौरान श्रीनगर विद्युत कार्यालय में ही अचानक सीने में दर्द होने लग गया। सीने में दर्द होने के कारण वह खुद पास ही में स्थित श्रीनगर चिकित्सालय में चला गया। जहां डॉक्टर ने जांच कर प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया। लाइनमैन वरुण सिंह ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से लाइनमैन के साथ काम करने वाले अन्य कार्मिक स्तब्ध है। 10 दिन पहले भी हुआ था सीने में दर्द लाइनमैन वरुण सिंह की मौत के 10 दिन पूर्व भी उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद श्रीनगर चिकित्सालय में उसका उपचार कर डॉक्टर ने इलाज के लिए परामर्श दिया था। लाइनमैन दर्द रुक जाने से इस और ज्यादा ध्यान नहीं दिया। AEN राहुल कुंडर ने बताया कि करीब 3 साल से वरुण सिंह श्रीनगर में कार्यरत था। लाइनमैन की पोस्ट पर यहां पर कार्य कर रहा था। काम करते वक्त उसे सीने में दर्द होने लगा। स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे अजमेर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। वरुण सिंह शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं। वरुण सिंह का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को आज सुपुर्द किया गया। ( इनपुट- योगेश कुमावत, श्रीनगर) ये खबर भी पढ़ें.. जैसलमेर घूमने आए पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत:इंदौर से 6 दोस्तों का ग्रुप आया था सम, कल्चर प्रोग्राम देखते समय गई युवक की जान जैसलमेर में 37 साल के पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ रविवार रात सम पहुंचा। सभी रिसॉर्ट में चल रहे कल्चर प्रोग्राम को देख रहे थे। तभी अचानक राहुल अचेत होकर गिर गया। (पढ़ें पूरी खबर)


