पन्ना में तालाब किनारे युवक का मिला शव:हैंडपंप पर पानी भरने गया था, पुलिस बोली-हर पहलू से कर रहे जांच

पन्ना के शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में एक 28 साल के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। युवक बुधवार सुबह पानी भरने घर से निकला था। सूचना मिलने पर शाहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हैंडपंप पर पानी भरने गया था युवक जानकारी के अनुसार, पुरैना निवासी प्रताप सिंह (28) बुधवार सुबह अपने घर के पास स्थित हैंडपंप पर पानी भरने गया था। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान, परिजनों को दिवहाई हार के पास प्रताप का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल शाहनगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीएम के लिए भेजा गया था शव पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर हर पहलू से जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *