बसई नीम में दो पक्ष पुरानी रंजिश में भिडे़, मारपीट और फायरिंग में छह लोग घायल

भास्कर न्यूज। धौलपुर बसई नीम गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र रावत ने बताया कि गांव के दो पक्षों के बीच कई साल से रंजिश चली आ रही है। जिस रंजिश के बाद एक पक्ष कई दिनों से गांव से बाहर रह रहा था। रविवार को गांव के बाहर रहने वाला पक्ष गांव में पहुंचा। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दोनों ही पक्षों की ओर से मारपीट और फायरिंग हो गई। जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक युवक के हाथ में गोली लगी है। मारपीट की सूचना मिलने के बाद कोतवाली के साथ ही अलग-अलग थानों की पुलिस गांव में पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उन्‍होंने बताया की दोनों पक्षों के प्रार्थना पत्र पर मामला दर्ज किया जा रहा हैं। दोनों पक्षों से कई लोगों को राउंडअप किया गया। धौलपुर। घायल को ले जाते लोग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *