खैरथल में शहीद हेमू कालाणी के 84वें बलिदान दिवस:अमर शहीद चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, युवाओं को दिया प्रेरणा संदेश

खैरथल में बुधवार देर शाम शहीद हेमू कालाणी के 84वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम किशनगढ़बास रोड स्थित अमर शहीद हेमू कालाणी चौक पर हुआ। इसका आयोजन भारतीय सिंधु सभा, पूज्य सिंधी पंचायत और शहीद हेमू कालाणी चौक व्यापार मंडल के संयुक्त देखरेख में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश मंत्री गिरधारीलाल ज्ञानानी, आरएसएस के सह संभाग प्रमुख सुनील गुप्ता, मुखी अशोक महलवानी, मुखी वासदेव दासवानी, पार्षद सुमित रोघा, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा और प्रदेश मंत्री प्रभारी प्रताप कटहरा ने शहीद के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि शहीद हेमू कालाणी का बलिदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। ये लोग रहे मौजूद श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शहीद हेमू कालाणी चौक व्यापार संघ के अध्यक्ष पंकज रोघा, विजय बच्चानी, नितिन किशनानी, नत्थूमल रामलानी, पीकू लालवानी, सेवक लालवानी, दिनेश माखीजा, अर्जुनदास असरानी, किशोर पोपटानी, राजा मंगलानी, इंद्र माखीजा, वासदेव चेतवानी, राजकुमार मंगलानी, नामदेव रामानी, चेतन बच्चानी, विजय पमनानी, श्यामलाल मंघनानी, टीकामदास चंदनानी, जेठानंद सेजवानी, बबलू किशनानी, मुरलीधर तीर्थानी, मुखी टीकमदास मुरजानी, तुलसीदास भूरानी, प्रहलाद छंगाणी, दिनेश कौशिक, शिशुपाल रेलवानी, बाबूलाल गोरवानी, नारायण देवानी, अजित मंगलानी, बूलचंद गनवानी, तीर्थदास रोचवानी, पूरण मंगलानी, राजकुमार आसीजा, डॉ. प्रदीप मलिक, भारत गुलयानी, सुरजीत सिंह, नारायण निहलानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री राजकुमार दादवानी ने किया। इसी अवसर पर झूलेलाल मंदिर परिसर में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश महामंत्री गिरधारीलाल ज्ञानानी ने बताया कि मंदिर में शहीद हेमू कालाणी के जीवन पर एक व्याख्यान हुआ। बच्चों के लिए रंग भरो प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर शहीद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *