बसंत पंचमी पर लाखों लोगों को औषधि पिलाई जाएगी:माधवगंज, दुर्गा और बंटी नगर समेत 10 चौराहे चुने; आचार्य विद्यासागर का दूसरा समाधि दिवस

विदिशा में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर 23 जनवरी, शुक्रवार को एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महामुनिराज के द्वितीय समाधि दिवस के उपलक्ष्य में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा लगभग एक लाख लोगों को ‘विद्याब्राह्मी कल्प’ नामक आयुर्वेदिक औषधि का निःशुल्क सेवन कराया जाएगा। समाज के प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि यह आयोजन विद्यानिधि आचार्य समयसागर महाराज के आशीर्वाद और निर्यापक श्रमण मुनि सम्भवसागर महाराज के संघ सान्निध्य में हो रहा है। इसका उद्देश्य सेवा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। औषधि का वितरण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए नगर के सभी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों, आंगनवाड़ियों के साथ-साथ 10 प्रमुख चौराहों को चुना गया है। इन चौराहों में माधवगंज, दुर्गा नगर, बंटी नगर, पीतल मिल चौराहा, नीमताल गांधी प्रतिमा, बड़ा बाजार, रामलीला, लाल धाऊ पुरनपुरा, रामद्वारा और हरिपुरा शामिल हैं। 50 हजार 600 बच्चों को आयुर्वेदिक औषधि पिलाई
यह अभियान इसी तरह के एक पूर्व आयोजन की अगली कड़ी है। इससे पहले 8 जनवरी को जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के स्कूलों और आंगनवाड़ियों के माध्यम से लगभग 50 हजार 600 बच्चों को ‘स्वर्णप्राशन’ आयुर्वेदिक औषधि पिलाई गई थी। आयुर्वेद शास्त्रों के अनुसार, ‘विद्याब्राह्मी कल्प’ स्मरण शक्ति बढ़ाने, एकाग्रता में सुधार करने, तनाव कम करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक है। इस औषधि को ब्राह्मी, गिलोय, शंखपुष्पी, आंवला सहित कई जड़ी-बूटियों से शांति धारा अनुसंधान केंद्र, बीनावारहा में मुनि संघ के निर्देशन में तैयार किया गया है। इस पूरे आयोजन में जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग का भी सहयोग रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *