धौलपुर। अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा और श्री चित्रगुप्त नवयुवक समिति द्वारा 22 दिसंबर को आयोजित परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष दयाकांत सक्सेना एवं बाबूलाल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि एस एफ एस सामुदायिक केंद्र, जयपुर में कायस्थ समाज के युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन होगा। जिसमें समाज की युवक युवतियों का विवाह के परिचय कराया जाएगा। उन्होंने शादी-विवाह में अनावश्यक खर्चों को कम करने के लिए सम्मेलन में भाग लेने पर जोर दिया। पंजीकरण हेतु आवेदन 20 दिसंबर तक जिलाध्यक्ष दिवाकांत सक्सेना, सचिव अशोक कुलश्रेष्ठ, महासभा जिलाध्यक्ष अचल माथुर, चित्रगुप्त समिति के खेमचंद कुलश्रेष्ठ के पास जमा कराए जा सकते हैं। बैठक में संजय श्रीवास्तव, शिवाकांत सक्सेना, अशोक कुलश्रेष्ठ, अचल माथुर, खेमचंद कुलश्रेष्ठ , मुकेश सक्सेना, मुकेश श्रीवास्तव, दिवाकांत सक्सेना, नकुल, संजीव सक्सेना, अचल माथुर, बाबूलाल कुलश्रेष्ठ , खेमचंद कुलश्रेष्ठ, अशोक कुलश्रेष्ठ, संजय श्रीवास्तव, रामप्रसाद सक्सेना, दयाकांत सक्सेना, योगेशकांत सक्सेना, मुकेश सक्सेना, जयकांत सक्सेना, दुष्यंतकांत सक्सेना आदि मौजूद रहे।


