धौलपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर बाड़ी रोड स्थित रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर एवं जिला खाद्य एवं औषधि विभाग की प्रेरणा से रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। जिसमें में 37 यूनिट रक्तदान किया गया। वक्ताओं ने कहा की रक्तदान करना पूण्य का कार्य होता है। एक रक्तदान किसी का जीवन बचा सकता है। रक्तदान करने में हर किसी को बढ़चढ के भाग लेना चाहिए। वहीं कहा की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहना चाहिए। आजकल की नई पीढ़ी नशे की आेर जा रही है। जिससे युवा भटक रहे है। युवाओं को बढ़चढकर समाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए।


