खरगोन में युवक पर चाकू से हमला:ढाबा कर्मचारी से अभद्रता रोकने पर विवाद, इंदौर रेफर; 2 आरोपी हिरासत में

खरगोन के सामेडा में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। अभद्रता रोकने पर हुए इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सीने में खून का थक्का जम गया। उसे बुधवार रात खरगोन जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया है। यह घटना कसरावद तहसील के एक ढाबे पर हुई। जानकारी के अनुसार, मामूली कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया। घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय राजू पिता अंतर के रूप में हुई है। राजू के परिजनों ने बताया कि वह अपने साथी मोहन पिता रामलाल के साथ बाइक सुधरवाने कसरावद गया था। लौटते समय सामेडा फाटे पर एक ढाबे पर उन्होंने पानी पीया। वहां दो युवक ढाबा कर्मचारी के साथ गालीगलौज कर रहे थे। राजू ने उन्हें अभद्रता करने से रोका और पूछा कि क्या वे अपने घर के बच्चों से भी ऐसी बातें करते हैं। इस पर दोनों युवक आक्रोशित हो गए और उन्होंने राजू के सीने में चाकू घोंप दिया। घटना की सूचना मिलने पर 112 को बुलाया गया और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के सर्जन डॉक्टर विजय पाटीदार ने बताया कि मरीज के सीने में खून का थक्का जमने के कारण उसे इंदौर ले जाने की सलाह दी गई है। मामले में कसरावद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *