पारा 12.4 डिग्री पर, अगले तीन दिन छाए रहेंगे बादल

वेदर रिपोर्टर | भिलाई लगातार सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभों के असर से बुधवार को दिनभर आसमान बादलों से ढका रहा। दोपहर करीब ढाई बजे तक हालात ऐसे बन गए थे कि कभी भी बूंदाबांदी शुरू हो सकती थी। हालांकि मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश की संभावना से इंकार किया है। यह बदला हुआ मिजाज अगले तीन दिन तक बने रहने की संभावना है। बुधवार को ट्विनसिटी का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में एक बार फिर सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *