भास्कर न्यूज | लुधियाना भीषण ठंड के इस मौसम में मानवता की सेवा के उद्देश्य से एक जोत विकलांग संस्था द्वारा एक विशेष राहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वेस्टर्न मॉल के पास स्थित इस संस्था की ओर से बुधवार को गुरू अमर दास नगर में जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रेड यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह ने किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान एक जोत विकलांग संस्था की ओर से 51 नेत्रहीन बच्चों, दिव्यांगों और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को उच्च गुणवत्ता वाले गरम कंबल वितरित किए गए। संस्था की प्रधान सतवंत कौर की देखरेख में आयोजित इस वितरण समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के उस वर्ग तक मदद पहुंचाना था, जिन्हें कड़ाके की ठंड में सर्वाधिक सहायता की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर सांसद मनीष तिवारी ने संस्था के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस मौके पर पवन दीवान, टोनी कपूर, डॉ. राजेश अरोड़ा और सरदार करनैल सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। साथ ही सोनिया, गुरदीप गौरव, बंटी सहोता, सुरजीत सिंह, गौतम, सरोज कुमार, सुनील कुमार, मुनीश कुमार, कृष्ण कुमार और अभिषेक कुमार ने भी सेवा कार्यों में अपना सहयोग दिया। गर्म कंबल वितरण करते सांसद मनीष तिवारी, सतवंत कौर व अन्य।


