मनरेगा बचाओ संग्राम: कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान शुरू

भास्कर न्यूज | कोंडागांव केंद्र में बैठी भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा क़ानून में किये जा रहे बदलाव को लेकर कांग्रेस आक्रामक नजर आ रही है पिछले दिनों एक दिवसीय उपवास किया अब जाकर जनसंपर्क के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंच किसान, मजदूर ग्रामीणों से रूबरू होकर आंदोलन के बारे में विस्तार से बताने अभियान शुरू किया है। कोंडागांव जिले के सभी गांवों में मंडल स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से गांव-गांव पहुंचने की योजना बनाकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में यह जनसंपर्क कार्यक्रम आहूत किया जाएगा जिसकी शुरुआत जिला मुख्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम की अगुआई में जोंदरापदर से मालाकोट तक पदयात्रा के माध्यम से जन-जन तक राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के संदेश को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। मनरेगा बंद होने से मजदूरों को होने जा रहे नुकसान को बता रहे हैं। पदयात्रा जोंदरापदर, कुम्हारपारा, केवटी, डाढ़िया,फरसीपदर, बूढाकसा होते हुए मालाकोट पहुंची जहां पर साप्ताहिक बाजार में घूम-घूम कर कोंग्रेसियों ने पाम्पलेट बांटा वहीं मोहन मरकाम ने मनरेगा बचाओ संग्राम रथ जो बनाई गयी है उस गाड़ी के बोनट में खडे होकर जनता को सम्बोधित करते विस्तार से बताया कि भाजपा किस तरीके से जनता के हितों को नजरअंदाज करते हुए कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान मजदूरों के हित में बनाये गए मनरेगा क़ानून को खत्म करने जा रही है। पदयात्रा के दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व जिलाध्यक्ष झूमुक दीवान, जिला कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष तरुण गोलछा, ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, महामंत्री बाबा खान, संयुक्त महामंत्री भारत देवांगन, भंगी पटेल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी, चैनु मंडावी, सरपंच चीटू सोढ़ी, नंदू दीवान, मंडल अध्यक्ष भंवर कौशल, सहदेव पोयाम, सेवक दीवान, करन कोर्राम, फूलवती नेताम, पंचमी पटेल सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कोंडागांव। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पूर्व मंत्री मोहन मरकाम की अगुवाई में जनसंपर्क अभियान शुरू हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *