तेलीडीह में सड़क पर खड़ी वाहन के कारण दो बाइक में टक्कर

भास्कर इनसाइट चास थाना क्षेत्र के तेलीडीह मोड़ पर बुधवार को सड़क पर खड़ी वाहनों के कारण दो बाइकों में टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक चालकों में मारपीट की नौबत आ गई। हालांकि सूचना मिलते ही चास थाना पुलिस मौके पर पहुंच बीच-बचाव की। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तेलीडीह मोड़ के पास ही रिलायंस डिलेवरी सेंटर है। यहां के दर्जनों डिलेवरी ब्वॉय अपनी-अपनी बाइक सड़क पर खड़ी कर देते हैं। इस कारण सड़क संकीर्ण हो जाती है। इसी दौरान बाइक की टक्कर उसी जगह पर हुई। इसको लेकर दोनों बाइक चालकों में झगड़ा हुआ। झगड़ा देखकर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच बाइक चालकों का झगड़ा सुलझाया गया और जाम हटाया गया। पार्किंग नियम का पालन नहीं करती है कई संस्थान पिछले साल ही बोकारो जिला प्रशासन व चास नगर निगम प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया था कि संस्थान अपने-अपने कर्मियों के लिए पार्किंग की खुद व्यवस्था रखें। लेकिन इस आदेश का पालन अधिकतर संस्थान नहीं कर रही है। सड़क पर दर्जनों डिलेवरी ब्वॉय की बाइकों के खड़ी रहने से अन्य राहगीरों को परेशानी होती है और दुर्घटना का डर बना रहता है। यह समस्या तेलीडीह मोड़ के अलावा चीराचास में भी है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग भी की है। लेकिन प्रशासन आदेश जारी कर गहरी नींद में सो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *