चक्रधरपुर| चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत घाघरा घाट गांव में अज्ञात चोरों ने अलमीरा तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। घटना बुधवार शाम करीब चार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर प्रखंड के घाघरा घाट गांव निवासी दुर्गा नायक अपनी बेटी की शादी जगन्नाथपुर में की है। घर के सभी सदस्य गोद भराई रस्म में शामिल होने के लिए परिवार के साथ जगन्नाथपुर गए थे। घर में अकेले दुर्गा नायक थे। शाम करीब 4 बजे दुर्गा नायक खेत-खलिहान में टहलने चले गए। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर की खिड़की तोड़ अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमीरा को तोड़कर उसमें रखे करीब 15 ग्राम का सोने का नेकलेस, सोने का कान का झुमका और नगद 15 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। करीब 4.30 जब दुर्गा नायक घर पहुंचे तो तो चोरी का पता चला। उन्होंने चक्रधरपुर थाना मामला दर्ज कराया है। चाईबासा पुलिस के अधिकारी ने भी बड़बिल जाकर घटना की जांच की भास्कर न्यूज |चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के सीमावर्ती ओडिशा राज्य के क्योंझर जिला के बड़बिल में बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में 19 जनवरी को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने 5 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण और लगभग आठ लाख रुपए नकद लूट लिए थे। इस बैंक डकैती के तार अब झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला से जुड़ने लगे हैं। बड़बिल में लूटकांड की घटना को अंजाम देने के बाद पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा की ओर लुटेरों की भागने की सूचना के आधार पर अब दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर इस लूटकांड का अनुसंधान कर रही है। मंगलवार की देर शाम ओडिशा की पुलिस झारखंड में जांच पड़ताल करने पहुंची। ओडिशा पुलिस ने चाईबासा पुलिस के साथ पोस्ट ऑफिस चौक और शहर के अन्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरा और अन्य चीजों की बारीकी से जांच पड़ताल की। वहीं मंगलवार को ही चाईबासा पुलिस के अधिकारी बड़बिल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। चाईबासा सदर एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि इस लूटकांड के अनुसंधान में ओडिशा पुलिस जो भी सहयोग मांग रही है, चाईबासा पुलिस कर रही है।


