भास्कर न्यूज | लुधियाना ताजपुर रोड कांटे वाले चौक के पास डेयरियों का पानी ओवरफ्लो हो जाने से मेन रोड पर भर गया। गंदा पानी जमा होने से लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। पानी भरा होने से गलियां दलदल जैसी हो हो गई है। अभी तक बुड्ढा दरिया में डेयरी का पानी जाता था। लेकिन, बुड्ढा दरिया की सफाई चल रही है। इसके चलते पानी अब वहां नहीं जा पा रहा है। बुधवार को डेयरियों से निकला पानी ओवर फ्लो हो गया। जिससे काटे वाले चौक में आस पास पानी भर गया। जमा पानी से लगातार बदबू फैल रही है। लोग गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। वहीं प्रशासन की तरफ से भी पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके चलते जल भराव जैसे हालत बन गए और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बुड्ढा दरिया में पानी जाना बंद करना था तो पहले पानी की निकासी की व्यवस्था करनी थी। जिससे परेशानी न हो। इधर नगर निगम के अधिकारी और विधायक ने समस्या को लेकर देर रात तक बैठक करने में जुटे हुए थे। इंदु तलवार, तजिंदर सिंह, मुनीश सहगल, गुरचरण सिंह सेठी, बरनाला, गगन अरोड़ा, हरसिमरन सिंह हनी,र ाहुल, जगजीत सिंह, अमित ने जल्द से जल्द पानी के निकासी की मांग की। सड़क पर गंदा पानी भरा रहने से बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। अगर जल्द पानी की निकासी नहीं की गई तो बीमारी फैलने का खतरा भी है। नगर निगम को तुरंत समाधान करना चाहिए।- जगतजीत सिंह पानी भर जाने से हम लोगों का काफी परेशानी हो रही है। नगर निगम को पानी के निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए थी। जिससे दिक्कत न हो।-हरसिमरन सिंह हनी


