सशिमं में ‘शिशु नगरी’ कार्यक्रम: बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य-गीत प्रस्तुत किए

भास्कर न्यूज ​|जशपुरनगर सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर में ‘शिशु नगरी’ कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा, उनकी सहज अभिव्यक्ति और अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अध्यक्ष कल्पना टोप्पो, मुख्य अतिथि सविता मिश्रा, विद्यालय समिति के व्यवस्थापक रामनिवास अग्रवाल एवं प्राचार्य संजय कुमार यादव द्वारा माँ सरस्वती, ‘ॐ’ और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं कल्पना टोप्पो ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रारंभिक शिक्षा के दौरान बच्चों पर किसी भी प्रकार का मानसिक दबाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल और गतिविधियों के माध्यम से दिया गया ज्ञान बच्चों के मन में स्थायी रूप से अंकित होता है। मुख्य अतिथि सविता मिश्रा ने मोबाइल के बढ़ते दुरुपयोग को चिंता का विषय बताते हुए कहा कि अभिभावकों को बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहिए। विद्यालय समिति के व्यवस्थापक रामनिवास अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए व्यवस्थित अध्यापन प्रणाली पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं 250 से अधिक अभिभावकों ने शिशु वाटिका का निरीक्षण किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अरुण, उदय प्रथम एवं द्वितीय वर्ग के बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *