लुधियाना| गोवा सरकार द्वारा संचालित राजश्री 50 वीकली लॉटरी में जीते हुए पहले ईनाम का पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को राजश्री लॉटरी ब्रांच में आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर कंपनी के अधिकारी राजकुमार वर्मा, भगत सिंह पंवार व नीलेश वोरा ने विजेता पटियाला निवासी मनोज शर्मा, अंजु शर्मा व बुढलाडा निवासी कुलदीप कौर, हरदीप कौर व संदीप सिंह को सिरोपा डाल कर व फूलों का गुलदस्ता व जीती हुई राशि का बैंक ड्राफ्ट दे कर विजेता को सम्मानित कर हार्दिक बधाई दी। राजश्री 50 वीकली लॉटरी ने पूरे किये एक हजार से भी ज्यादा दिन व 13 लाख से भी ज्यादा के भाग्यशाली विजेताओं ने 32 करोड़ से भी ज्यादा की रकम जीत कर मालामाल बन चुके हैं। रोजाना इस लॉटरी में मात्र 50 रुपए में 21 लाख रुपए जीतने का सुनहरा मौका रहता है। इसका ड्रॉ रोजाना शाम 7.30 गोवा में आम पब्लिक व सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति में निकाला जाता हैं, जोकि यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव देखा जा सकता है। राजश्री 50 वीकली लॉटरी पंजाब के सभी लॉटरी काउंटर पर उपलब्ध है।


