बाड़मेर | शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रभारी अधिकारी एवं डिप्टी डायरेक्टर दीपा मुंडोतिया 22 से 24 जनवरी तक बाड़मेर दौरे पर रहेगी। इस दौरान वे जिले में संचालित शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं, निपुण भारत मिशन, समग्र शिक्षा अभियान एवं बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेगी। साथ ही विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण गुणवत्ता, एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लेंगी।


