भास्कर न्यूज | बाड़मेर जिले में गठित तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा सतर्कता समिति एवं उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 24 जनवरी को किया जाएगा। कार्यशाला सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला रसद अधिकारी की अध्यक्षता में होगी। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि कार्यशाला में तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा सतर्कता समिति एवं उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति के मनोनीत सदस्यों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को और अधिक सुदृढ़ीकरण बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार की ओर से संचालित गिव अप अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सुझाव एवं परामर्श आमंत्रित किए जाएंगे। उन्होंने जिले की समस्त तहसीलों की संबंधित समितियों के मनोनीत सदस्यों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने उपयोगी सुझाव दें। जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि इस दौरान सरकारी योजनाओं की सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।


