जालंधर| प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम में बसंत पंचमी को समर्पित श्री बालाजी एवं खाटू श्याम जी की भव्य चौकी का आयोजन किया गया। इसमें पूरे दरबार को पीले रंग के फूलों से सजाया गया। विशेष तौर पर श्याम बाबा का शृंगार पीले कलकत्ता गुलाब, गुलदावरी एवं ऑर्चर्ड फूलों से किया गया। बाबा के शृंगार के दर्शन कर भक्तों ने बाबा से अपनी मुरादे मांगी। इस मौके केवल खन्ना एंड पार्टी ने हनुमान चालीसा का पाठ, जब तक ना सुनेगा तू तब तक हम बोलेंगे, तेरे दर पे आके मुझे क्या मिला है, हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा आदि भजनों से भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान बाबा को पीले चावल, रोट, लड्डू, चूरमा, ड्राई फ्रूट, खीर, हलवा, फल, दूध का भोग अर्पित किया गया। मुख्य सेवादार गौरव थापर, स्वीटा राम, संजीव अरोड़ा, संजीव जैन, अमित जगोता, गगन गरोवर, विशाल सोनी, विवेक मौजूद रहे।


