बाड़मेर | भारत विकास परिषद बाड़मेर मुख्य शाखा की प्रेरणा से जिला अंधता निवारण समिति बाड़मेर के दिशा निर्देशों के तहत बाड़मेर जन सेवा समिति की ओर से नेत्र ज्योति चिकित्सालय में लंगेरा निवासी राजगुरु परिवार के रुघसिंह, ओमसिंह, राणसिंह एवं भूरसिंह की ओर से निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शाखा संयोजक सेवा सम्पतराज लूिणया ने बताया कि नेत्र ज्योति चिकित्सालय के जांच दल की ओर से ग्राम लंगेरा, आटी, मारुड़ी ग्रामों के 278 मरीजों की जांच की गई। इसमें 35 ऑपरेशन योग्य को बाड़मेर स्थित रेन बसेरा में समुचित जांच उपरांत ऑपरेशन किए। भाविप शाखा सचिव महेश सुथार ने बताया कि 35 मरीजों के मोतियाबिंद और नेत्र में बढ़े मांस का ऑपरेशन किया। प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख किशोर शर्मा, शाखा अध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री व लाभार्थी परिवार की ओर से मरीजों को चश्मा लगाकर निशुल्क औषधि वितरण की।


