किसान महापंचायत ने वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग:किशनगंज रेंज में डीएफओ को सौंपा ज्ञापन

बारां में किसान महापंचायत के पदाधिकारियों ने किशनगंज रेंज के नाका करवरीकलां में वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में एक ज्ञापन वन विभाग के उपवन संरक्षक (डीएफओ) को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि किशनगंज तहसील की किशनगंज रेंज के करवरीकलां नाका में 200 हेक्टेयर वन भूमि पर वन विभाग ने क्लोजर बनाया था। हालांकि, अतिक्रमणकारियों ने इस प्लांटेशन में मकान और टापरियां बना ली हैं, साथ ही वन भूमि पर जुताई कर फसलें बो रखी हैं। ग्रामीणों द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार शिकायतें करने के बावजूद अतिक्रमणकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके कारण अतिक्रमण धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इसी क्लोजर में हाल ही में 50 हेक्टेयर का एक और क्लोजर बनाया गया है। पुराने क्लोजर की शेष भूमि पर अतिक्रमणकारी पत्थर डालकर और टापरियां बनाकर कब्जा कर रहे हैं। इससे आशंका है कि पूरी वन भूमि पर अतिक्रमण हो जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला मंत्री रमेशचंद मीणा, खंड प्रमुख विकास मीणा, बुद्धिप्रकाश शर्मा (करवरीकलां), प्रवीण कुमार, रामस्वरूप मीणा, लालचंद कुशवाह, राजेंद्र कुशवाह, सुरेश मीणा, जसवंत मीणा, बलवीर सिंह, ओमप्रकाश और जयराम सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *