महिला अधिवक्ता को टू-व्हीलर ने मारी टक्कर:सिर पर आए टाके, सूचना पर इकट्ठे हुए अधिवक्ता, पुलिस जाब्ता भी तैनात हुआ

अजमेर के जयपुर रोड स्थित नए कोर्ट भवन के बाहर रोड क्रॉस कर रही महिला अधिवक्ता को दुपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे महिला अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिवक्ता के एक्सीडेंट की सूचना के बाद नए कोर्ट भवन के बाहर सारे अधिवक्ता इकट्ठा हो गए। मामले की सूचना मिलने पर सीओ शिवम जोशी सहित पुलिस का जाब्ता भी मौके पर पहुंच गया। हालांकि कुछ देर बाद अधिवक्ता वापस अपने काम पर लौट गए। महिला अधिवक्ता किरण वैष्णव ने बताया कि पुराने कोर्ट भवन से नए कोर्ट भवन की और वह रोड क्रॉस कर रही थी। तभी दुपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद वह बेसुध होकर नीचे गिर गई। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। करीब तीन से ज्यादा टाके सिर पर लगे हैं। महिला अधिवक्ता ने कहा कि प्रशासन को जल्द कोर्ट भवन के बाहर स्पीड ब्रेकर बनवाने चाहिए और नए कोर्ट भवन में अधिवक्ताओं के चेंबर की व्यवस्था करनी चाहिए। अधिवक्ता इकट्ठे हुए, लेकिन वापस अपने काम पर लौटे महिला अधिवक्ता के एक्सीडेंट की सूचना मिलने के बाद नए कोर्ट भवन के बाहर सभी अधिवक्ता इकट्ठा हो गए। अधिवक्ताओं के इकट्ठा होने की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की सूचना मिलने पर सीओ शिवम जोशी की सूचना मिलने पर भी मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद अधिवक्ता वापस अपने काम पर लौट गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *