भीलवाड़ा में गुटखा व्यापारी से लूटी स्कूटी-कैश बरामद:किराए के कमरे में छुपाए थे 90 हजार; दस दिन पहले लूटे थे 4 लाख

भीलवाड़ा में 12 जनवरी को गुटखा व्यापारी से कैश और स्कूटी लूट मामले में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को 90 हजार रुपए और स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस ने मास्टरमाइंड नौकर समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनकी परेड बुधवार को बाजार में निकाली गई थी। इन्हीं से पूछताछ के बाद आज किराए के रूम पर दबिश देकर 90 हजार रुपए और स्कूटी बरामद की गई। रकम 4 लाख रुपए थी, ऐसे में बाकी रकम बरामदगी की कोशिश की जा रही है। पहले देखिए 12 जनवरी की यह तस्वीर.. कोतवाली थाने के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अशोक सोनी ने बताया- अभी तक 4 लाख रुपए में से 90 हजार कैश और स्कूटी बरामद कर ली गई है। बरामदगी 3 आरोपियों की निशानदेही पर की गई। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि कम समय में ज्यादा पैसे कमाने और अपने शौक-मौज को पूरे करने के लिए आरोपियों ने लूट की वारदात की थी। लूट का मास्टर माइंड मोहित सिंह गुटखा व्यापारी के यहां नौकरी कर चुका था। इसके अलावा विक्रम उर्फ विक्की, राजू नायक और किशन रेगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। विक्रम से 30100 रुपए, किशन से 30 हजार 550 रुपए और राजू से 29 हजार 240 रुपए की राशि बरामद हुई। तीनों ने रकम हरणी महादेव रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास योजना में किराये से लिए कमरे में छिपा दी थी। यह खबर भी पढ़ें भीलवाड़ा में व्यापारी को घसीटा, स्कूटी और 4 लाख लूटे,VIDEO:40 सेकेंड में वारदात कर फरार हुए, 4 महीने पहले भाई से छीने थे 10 लाख भीलवाड़ा में बिजनेसमैन को लूटने वाले पैदल नहीं चल पाए:पुराने नौकर ने दोस्तों के साथ मिलकर लूटा था; पुलिस ने बाजार में निकाली परेड भीलवाड़ा में गुटखा व्यापारी से लूट करने वाले गिरफ्तार:बदमाशों को पता था एक्टिवा में कैश रखे थे, इसलिए लूट कर भागे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *