मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर महाराष्ट्र प्रांत के 12 नगरों से गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की 200 से अधिक महिलाएं यहां पहुंची। शनिवार रात महिलाओं ने नर्मदा नदी में दीपदान किया। इसके बाद रविवार सुबह मां नर्मदा को 1000 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की। पूजन की शुरुआत सुबह 11 बजे से नर्मदा मंदिर के सामने मुख्य घाट पर हुई। इसके बाद 15 से अधिक नाव में सवार होकर महिलाएं चुनरी लेकर कसरावद तहसील के ग्राम नावड़ातौड़ी घाट पहुंची। देर शाम को दीपदान किया। इसके बाद रविवार सुबह नर्मदा के उत्तर तट पर विशेष पूजा का कार्यक्रम रखा। मां नर्मदाजी को चुनरी अर्पित की। मुख्य घाट पर मां नर्मदाजी की आरती कर महाप्रसादी का वितरण किया।


