जो सेवा करें-उसे आशीर्वाद दें, नहीं करें तो कान मरोड़े:मदन राठौड़ बोले-वो 5साल में एक बार पैरों में पगड़ी रख देते है, आप वोट दे देते हो

बीजेपी एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि जो समाज को तोड़कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम करते हैं, उन्हें बेनकाब करने की जरूरत हैं। उन्होने कहा कि जो सेवा करता है उसको आशीर्वाद देना चाहिए, जो सेवा नहीं करता है उसके कान मरोड़ने चाहिए। मदन राठौड़ ने कहा कि एक तरफ तो हमारे कार्यकर्ता है जो सेवा करते है। दूसरी तरफ वह लोग है जो आपका वोट लेकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, समाज की चिंता नहीं करते हैं। फिर 5 साल बाद आकर अपनी पगड़ी आपके पैरों में रख देते है और आप वोट दे देते हो। अगर आप ऐसा करोगे तो दिन रात मेहनत करने वाला कार्यकर्ता भी सोचेगा कि मैं क्यों गर्मी में घूमूं। हर पांच साल में एक बार इनके पैरों में अपनी पगड़ी रखो या इनको कोई लालच दो, यह वोट दे देंगे। समाज को जागरूक करने की जरूरत है
मदन राठौड़ ने कहा कि आज समाज को जागरूक रखने की जरूरत हैं। देश-प्रदेश में क्या हो रहा है, इसकी जानकारी होनी चाहिए। हमको भ्रमित करके कोई अपनी राजनीतिक रोटियां नहीं सेक सके, इसके लिए जागरूक रहने की आवश्यकता हैं। जो समाज को तोड़ना चाहता है, उसे कमजोर करिए, उसकी हिम्मत तोड़िए। जो समाज को जोड़ने के लिए काम करता है, उसको मजबूत करने का काम कीजिए, उसका साथ दीजिए। आज की आवश्यकता है कि हम इतने जागृत रहे कि हमारा भला कौन कर सकता है, हमारे हितों की रक्षा कौन कर सकता है, हमारे लिए अच्छी योजनाएं कौन लाकर दे सकता है। ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है
इस मौके पर एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान राज्य के लाखों युवाओं के साथ धोखा किया गया। उन्होंने पेपरलीक माफिया तैयार कर दिया और हर पेपर में मिलीभगत कर युवाओं के सपने चकनाचूर करने का कार्य किया। भाजपा के दो साल के शासन में किसी भी युवा के साथ धोखा नहीं होने दिया गया है। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले पंचायत चुनावों में अभी से जुट जाएं और कड़ी से कड़ी जोडते हुए ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *