नर्मदा नदी में डूबते बुजुर्ग के रेस्क्यू का वीडियो:छिंदवाड़ा से आए श्रद्धालु का नहाते समय फिसला पैर; सैनिक-वालंटियर ने बचाया

नर्मदापुरम के प्राचीन सेठानी घाट पर गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। नर्मदा नदी में डूब रहे एक बुजुर्ग की जान एसडीईआरएफ (SDERF) के जवानों और वालेंटियरों ने समय रहते बचा ली। रेस्क्यू का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जवान और वालंटियर बुजुर्ग को नदी से सुरक्षित बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग की पहचान ओम प्रकाश भार्गव, निवासी जिला छिंदवाड़ा के रूप में हुई है। वे नर्मदा स्नान के लिए सेठानी घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चीख-पुकार सुनते ही नदी में कूदे जवान
प्लाटून कमांडेंट अमृता दीक्षित ने बताया कि घाट पर मौजूद लोग “बचाओ-बचाओ” चिल्लाने लगे। आवाज सुनते ही SDERF के जवान श्याम सिंह राजपूत, अजय यादव और वालेंटियर योगेश ररईया व कमलेश साहू बिना देर किए नदी में कूद पड़े। रेस्क्यू टीम ने महज कुछ ही सेकेंड में बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अधिकारियों के अनुसार यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो बुजुर्ग की जान बच पाना मुश्किल हो सकता था। आईसीयू में कराया गया भर्ती
रेस्क्यू के बाद बुजुर्ग ओम प्रकाश भार्गव को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है। घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने SDERF जवानों और वालेंटियरों की तत्परता और साहस की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हैं श्याम सिंह राजपूत
बुजुर्ग की जान बचाने वाले SDERF जवान श्याम सिंह राजपूत पहले भी नदी में डूबते लोगों की जान बचा चुके हैं। इसी बहादुरी और सेवा के लिए उन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *