राम मंदिर निर्माण की तीसरी वर्षगांठ पर सोनकर समाज ने निकाली रैली

भास्कर न्यूज | धमतरी अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा और राम मंदिर निर्माण के तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर शहर में जगह-जगह महाआरती का आयोजन किया गया। सोनकर समाज ने रैली निकाल कर घड़ी चौक में भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। गुरूवार को शोभायात्रा की शुरुआत सोनकर समाज भवन रामबाग से हुई। यहां गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शहर भ्रमण करते हुए घड़ी चौक में भगवान श्रीराम का सामूहिक आरती उतारकर पूजा अर्चना की। शोभायात्रा में महिला, पुरुष और बच्चे हाथ में भगवा झंडा लेकर जय श्रीराम के नारों के साथ शहर भ्रमण किया। सोनकर समाज के अध्यक्ष संतोष सोनकर ने कहा कि आज पूरे शहर और पूरे देश में खुशी का माहौल है। हम जय श्रीराम के नारों के साथ इस ऐतिहासिक दिन को धूमधाम से मना रहे हैं। शोभायात्रा में पार्षद दीपक सोनकर, धनीराम सोनकर, प्रीतराम सोनकर, रामेश्वर सोनकर, दिनेश सोनकर, काशीराम सोनकर, बसंत सोनकर, हेमंत सोनकर, ईश्वर सोनकर, सुदामा सोनकर, धनेश सोनकर, जीवन सोनकर, नरेश सोनकर, गगन सोनकर, चिंता सोनकर, तरुण सोनकर, दिलीप सोनकर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनीता सोनकर, यशोदा सोनकर, रुक्मणि सोनकर, सरिता सोनकर, रानू सोनकर, गणेशी सोनकर, सीमा सोनकर आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *