आमापारा वार्ड स्थित धर्मशाला में सिंधी समाज ने कांग्रेस अध्यक्ष गौतम का किया सम्मान

धमतरी| आमापारा वार्ड स्थित सिंधी धर्मशाला में सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौतम वाधवानी का सम्मान किया गया। समाज के अध्यक्ष चंदूलाल जसवानी ने कहा कि आज समाज के अंदर युवाओं को राजनीति से जुड़कर समाज सेवा, देश सेवा में आगे बढ़ना चाहिए। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना चाहिए। कांग्रेस नेता मोहन लालवानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गौतम को शहर की सेवा और जनता के बीच जाकर उनके हक में आवाज उठाने का मौका दिया है। संचालन संतोष तेजवानी, बंटी वाधवानी ने किया। कार्यक्रम में समाज के उपाध्यक्ष रामचंद्र वाधवानी, अशोक वाधवानी, अशोक चारवानी, अशोक दुंबानी, अमर पिंजानी, जयरामदास वाधवानी, लक्ष्मण दास वाधवानी, दरियानामल वाधवानी, रजत जसूजा, राहुल बख्तानी, हरी वाधवानी, नरेश वाधवानी आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *