पटना में लॉरेंस गैंग के शूटर की पुलिस से मुठभेड़ में लगी गोली

भास्कर न्यूज | लातेहार लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखलकट्ठा गांव निवासी और कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर परमानंद यादव की पटना पुलिस के एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में परमानंद यादव के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, परमानंद यादव लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बिहार प्रभारी बताया जा रहा है और वह बिहार व झारखंड में हत्या, रंगदारी और लूट जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है। उसके खिलाफ बिहार और झारखंड में 24 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। परिवार का नक्सली इतिहास परमानंद यादव का पारिवारिक आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसका चाचा सुकुल यादव नक्सली था, जो प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा से जुड़ा था। सुकुल यादव को पुलिस ने वर्ष 2003 में एनकाउंटर में मार गिराया था। फिलहाल पुलिस परमानंद यादव से पूछताछ की तैयारी में जुटी है और उसके नेटवर्क को खंगालने में लगी हुई है। पुलिस ने 20 किमी तक चला पीछा : पटना पूर्वी सिटी एसपी परिचय कुमार ने अनुसार बुधवार की देर शाम बेऊर थाना पुलिस ने कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इसी दौरान परमानंद यादव पुलिस को चकमा देकर जहानाबाद की ओर भाग निकला। पुलिस टीम ने मसौढ़ी थाना को सूचना दी और एसटीएफ के साथ मिलकर करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *