अरकोसा में बाछा-बाछी प्रदर्शनी, उमड़े ग्रामीण

लोहरदगा | वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियंस के आह्वान पर अमेरिका द्वारा वेनेजुएला की संप्रभुता पर किए जा रहे हस्तक्षेप के विरोध में लोहरदगा में प्रतिवाद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक्टू के सीडब्ल्यूसी सदस्य कॉमरेड महेश कुमार सिंह ने अमेरिका की साम्राज्यवादी नीतियों की कड़ी आलोचना की। कार्यक्रम में मो. जफर आलम, किसुन दास, मोहन मिंज, एस.के. उरांव, ए.के. उरांव, आर.एस. बाबा सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन “युद्ध नहीं, शांति चाहिए” जैसे नारों के साथ किया गया। मौके पर कई लोग मौजूद रहे। लोहरदगा | सदर प्रखंड के अरकोसा गांव में पशुपालन विभाग, राज्य सरकार के तत्वावधान में बाछा–बाछी प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन के प्रति जागरूक करना तथा उनकी आय बढ़ाने के लिए उन्नत तकनीकों की जानकारी देना था। इस आयोजन में जिला पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, पशु चिकित्सक, आदर्श ग्राम पदाधिकारी, पशुधन सहायक, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता सहित विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। मौके पर अरकोसा गांव के पशुपालकों ने अपने-अपने बाछा और बाछियों का प्रदर्शन किया, जिसका विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *