सैकड़ों लोग जेएमएम में शामिल

भास्कर न्यूज | लोहरदगा राजधानी रांची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यालय में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। मुख्यमंत्री सह पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व और उनकी सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए लोहरदगा जिले के सैकड़ों समर्थकों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता कार्यक्रम लोहरदगा जिला अध्यक्ष मोज्जमिल अहमद के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिससे जिले में संगठन को नई मजबूती मिली है। रांची पहुंचे सभी नवागत सदस्यों का पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाकर विधिवत संगठन में शामिल किया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि झामुमो आदिवासी, मूलवासी, दलित, अल्पसंख्यक और कमजोर वर्गों की आवाज है और पार्टी की नीतियां राज्य के समग्र विकास पर केंद्रित हैं। मौके पर कई लोग शामिल रहे। आजीविका को बढ़ावा दिया जा रहा डीसी ने कहा कि जैव क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और जैव विविधता संरक्षण के लिए सलगी पंचायत स्थित रोचो गांव एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां स्थानीय परंपराओं और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ आजीविका को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोहरदगा एक आदिवासी बहुल जिला है, जहां के लोगों ने जल, जमीन और जंगल को आज भी संरक्षण के साथ सहेज कर रखा है। यही कारण है कि यहां सतत विकास और जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य की अपार संभावनाएं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *