बिना लाइसेंस काम: भगवती इंडस्ट्रीज को नोटिस जारी

भास्कर न्यूज| महासमुंद जिले के बेलसोंडा स्थित औद्योगिक इकाइयों में बरती जा रही अनियम तताओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने भगवती इंडस्ट्रीज और साबू एल.पी.जी. एक्यूपमेंट प्रा.लि. का औचक निरीक्षण किया। जांच में श्रम नियमों के उल्लंघन और रिकॉर्ड में कमी पाए जाने पर प्रबंधन और ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।निरीक्षण दल में रामकुमार ध्रुव जिला परिवहन अधिकारी, डी.एन. पात्र श्रम पदाधिकारी, बेलारसन बघेल श्रम उप निरीक्षक शामिल थे। निरीक्षण के दौरान श्रम विभाग ने पाया कि यहां तीन ठेकेदार कार्यरत हैं, लेकिन किसी के पास भी वैध लाइसेंस नहीं था। इसके अलावा ओवरटाइम रिकॉर्ड का अभाव मिला। अतिरिक्त कार्य के भुगतान का कोई लिखित रिकॉर्ड नहीं मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *