लुधियाना। सराभा लेडीज क्लब ने गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया। इस अवसर पर क्लब की सजावट देखते ही बनती थी। पूरा हॉल तिरंगे के गौरवशाली तीनों रंगों से सजा हुआ था, जिसने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की सदस्यों सोनिया, श्रुति, कमल, मोनिका, गरिमा, रेनू, रूपा और शीतल की शानदार देशभक्ति प्रस्तुति से हुई। जैसे ही भारत माता की जय के नारे लगे, पूरा हॉल गूंज उठा और माहौल और भी भावुक हो गया। क्लब की डायरेक्टर शम्मी बिंद्रा ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने अमेरिका की टैरिफ नीति के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए सभी से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की। हर मेंबर ने अपने अंदाज में देश के प्रति प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया। क्लब की प्रेसिडेंट रितु अरोड़ा, वाइस प्रेसिडेंट किरण कोचर, कैशियर उमा गुप्ता, सेक्रेटरी मंजू सेठी, ऑडिटर पिंकी अरोड़ा, कंसलटेंट कमल ज्योति, मीनू अग्रवाल और नीलम मनचंदा ने सभी मेंबर्स को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनका धन्यवाद किया।


