लुधियाना| उल्लास, सौंदर्य और नवजीवन का संदेश आया है। इसे लेकर आए ऋतुओं के राजा वसंत का स्वागत कीजिए। वृक्षों पर नई कोपलें फूट पड़ी हैं। प्रकृति झूम रही है और खेत मुस्करा रहे हैं। आज दिन है- ज्ञान की देवी मां सरस्वती की वंदना का। पूजन का। अवसर है- उत्साह और सावधानी के साथ पतंगबाजी का। सर्दी की नीरसता की विदाई यानी मौसम परिवर्तन का क्रम शुरू हो चुका है। – फोटो कंवलजीत डंग


