माही महोत्सव इस बार फरवरी में, चार के बजाय दो दिन का

बांसवाड़ा| माही महोत्सव इस बार फरवरी में होगा। हालांकि फिलहाल इसकी तिथि तय नहीं है, आयोजन फरवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में हो सकता है। इस बार महोत्सव संभवत: चार के बजाय दो दिन का होगा। एसआईआर प्रक्रिया, विभिन्न शिविरों और अन्य प्रशासनिक व्यस्तताओं के चलते आयोजन को आगे खिसकाया गया है। प्रशासन इस बार कुशलबाग मैदान में बड़ा आयोजन करने पर विचार कर रहा है। गौरतलब है कि माही महोत्सव जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में होता रहा है। पिछले साल 4 दिवसीय कार्यक्रम 27 जनवरी से शुरू हुआ था। इसमें पहली बार लेजर लाइट शो, गायक सलमान अली की परफॉर्मेंस, मास्टर शेफ आदि गतिविधियां शामिल की गई थीं। महोत्सव में नौका दौड़, फैशन शो, हॉट एयर बैलून शो, आतिशबाजी, दीपदान, पैरा ग्लाइडिंग जैसे इवेंट भी होते रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *