बांसवाड़ा| माही परियोजना के अंतर्गत 24 से 27 जनवरी तक नहरों में जल प्रवाह बंद रहेगा। यह निर्णय जल वितरण समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव की पालना में लिया गया है। माही परियोजना अधिकारियों के अनुसार नहरों में लगातार पानी चलने के कारण काई (वीड्स) जम गई है, जिससे जल प्रवाह की गति धीमी हो गई है। काई की साफ-सफाई कराने के उद्देश्य से जल प्रवाह बंद रखा जाएगा।


