बेनूर| नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत बेनूर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय के बाउंड्रीवॉल के समीप सड़क किनारे लगा ट्रांसफार्मर खतरे का कारण बना हुआ है। ट्रांसफार्मर के नीचे लगा करंट बोर्ड हमेशा खुला रहता है, जिससे शॉर्ट-सर्किट और बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्कूल के पास रोजाना बच्चों और राहगीरों की आवाजाही रहती है, ऐसे में यह लापरवाही गंभीर दुर्घटना को न्योता दे रही है। इस समस्या को लेकर पूर्व में भी खबर प्रकाशित हो चुकी है, बावजूद इसके विद्युत विभाग ने अब तक कोई सुध नहीं ली है। स्थानीय लोगों ने जल्द सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। राजकुमार बघेल, बेनूर


