भास्कर न्यूज | बाड़मेर कृषि मंडी व्यापारी यूनियन की साधारण सभा शुक्रवार को सफेद आकड़ा पर आयोजित हुई। बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर डॉ. मृदुरेखा चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर मदनलाल जैन, दिनेश जैन, सचिव पर तेजाराम बाना, महासचिव पद पर मनोज माली एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार जैन को बनाया गया। बैठक में मनोनीत पदाधिकारियों ने कहा कि वे व्यापारियों की मंडी से जुड़ी समस्याओं को लेकर काम करेंगे। इसके लिए आने वाले समय में प्रशासन को मांग पत्र भी सौंपा जाएगा।


