किसानों को दी जन कल्याणकारी योजनाओं की अहम सौगात: मेघवाल

भास्कर न्यूज | बाड़मेर मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि हस्तांतरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरुवार को भगवान महावीर टाउनहॉल में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअली संबोधित करते हुए राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने डीबीटी से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की पांचवी किश्त की सौगात दी। इस अवसर पर चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लेने के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसानों के लिए सदैव तत्पर रहते है। उनके प्रयासों की बदौलत किसान आर्थिक रूप से सक्षम हुए है। हमारा प्रयास है कि किसान को नवीन एवं उन्नत तकनीक की जानकारी मिले। हर गिरदावर सर्किल पर शिविर लगाकर किसानों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की योजनाओं के बारे में जागरूक कर लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक फायदा उठाने का आह्वान किया। बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दो वर्ष के कार्यकाल में आमजन के साथ किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का लागू किया है। किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की अभिनव पहल की गई। जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर टीना डाबी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत, यूआईटी सचिव श्रवणसिंह राजावत, उपखंड अधिकारी यशार्थ शेखर, समाजसेवी अनंतराम विश्नोई, रमेशसिंह इंदा, पुरखाराम मांजू, अनीता चौहान, बाड़मेर तहसीलदार हुकमीचंद समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *