भास्कर न्यूज | बाड़मेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाछड़ाऊ में मानसिक रोगों के लिए निशुल्क परामर्श तथा उपचार शिविर शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। शिविर में जिला नोडल अधिकारी व मनोचिकित्सक डॉ. ओ पी डूडी सेवाएं देंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. प्रियंका चौधरी ने बताया कि शिविर में घबराहट, अवसाद ,तनाव, विचारों की समस्या, लंबे समय तक रहने वाला शरीर में दर्द, सिर दर्द , बेवजह बातें करना, बाल मनोरोग, याददाश्त में कमी आदि समस्याओं का निदान तथा उपचार किया। साथ ही अफीम-डोडा, स्मैक, शराब आदि के नशे की लत से ग्रसित मरीजों को भी उचित परामर्श दिया जाएगा। शिविर में मानसिक विमंदित बच्चों का विकलांगता प्रमाण पत्र सत्यापन भी किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही सेक्टर की आशा सहयोगिनियों की तथा नर्सिंग स्टाफ के लिए प्रशिक्षण शिविर भी हो गा।


