मंजू राजपाल भीलवाड़ा की प्रभारी सचिव नियुक्त

भीलवाड़ा | राज्य सरकार ने 41 जिलों के प्रभारी सचिव बदले हैं। प्रशासनिक सुधार विभाग ने गुरुवार को प्रभारी सचिव नियुक्त करने के आदेश जारी किए। प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी विभाग आईएएस मंजू राजपाल को भीलवाड़ा प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले 28 फरवरी 2024 को प्रभारी सचिव बदले थे। राजपाल भीलवाड़ा में 22 अगस्त 2009 से 6 जनवरी 2011 तक कलेक्टर रह चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *