885 पेंशनर्स ने नहीं दिया जीवन प्रमाण पत्र

बाड़मेर | निदेशालय, पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग राजस्थान जयपुर से प्राप्त पेंशनर सूची के अनुसार कोषालय बाड़मेर से पेंशन प्राप्त कर रहे 885 राज्य पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स की ओर से अभी तक जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। जिला कोषाधिकारी जसराज चौहान ने बताया कि ऐसे पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को पुनः सूचित किया गया है कि वे अपना पूर्ण भरा हुआ एवं सक्षम प्राधिकारी से प्रमाणित जीवन प्रमाण पत्र पेंशन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन अथवा संबंधित कोषालय एवं उपकोषालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर 31 जनवरी तक प्रस्तुत करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *